कन्या राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कन्या राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए। हर इंसान की राशि अलग-अलग होती है इसलिए जब कोई इंसान अपनी राशि के स्वामी के लिए उपवास करता है तो उसकी जिंदगी में खुशियां आती हैं और सारे दुख दूर हो जाते हैं।

तो अगर आप भी कन्या राशि जातक हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे कि कन्या राशि वाले लोगों को कौन सा उपवास करना चाहिए और इसके अलावा व्रत करने की पूरी विधि के बारे में भी जानकारी देंगे। 

कन्या राशि वालों के लिए व्रत 

कन्या राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? कन्या राशि वाले जातकों का देवता ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है। इसलिए इस राशि वाले लोगों को बुधवार के दिन बुध ग्रह का उपवास पूरी विधि के साथ रखना चाहिए। जब कन्या राशि जातक बुधवार के दिन व्रत करते हैं तो उनकी जिंदगी से सारी कठिनाइयों और मुसीबतें दूर हो जाती हैं। ‌

कन्या राशि वालों के व्रत की पूरी विधि

कन्या राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? कन्या राशि के लोगों को बुधवार के दिन व्रत पूरी विधि के साथ करना चाहिए। उपवास करने की विधि इस प्रकार से है –

  • सबसे पहले बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और अपने पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई कर लें।
  • फिर नहाने के बाद हरे रंग के कपड़े पहन लें। 
  • उसके बाद अपने घर की उत्तर दिशा की ओर बुध ग्रह की मूर्ति को स्थापित कर दें और साथ में भगवान विष्णु की मूर्ति को भी स्थापित करें। 
  • अब भगवान की प्रतिभा को फूल और फल अर्पित कर दें। इसके साथ ही धूपबत्ती और अगरबत्ती भी जला दें।
  • यह सब करने के बाद फिर बुध ग्रह और भगवान विष्णु के सामने हलवा, मूंग की दाल इत्यादि का भोग लगा दें।
  • भोग लगाते वक्त आपको भगवान से यह प्रार्थना करनी है कि वे आपके लगाए हुए भोग को स्वीकार करें। 
  • उसके बाद फिर विष्णु भगवान और बुध ग्रह की आरती भी करें।
  • जब आरती हो जाए तो तब उसका धुआं घर के चारों कोनों में अच्छे से फैला दें ताकि घर में मौजूद सभी बुरी शक्तियां बाहर भाग जाएं। 
  • अब भगवान के सामने अपना आसन लगाएं और सच्चे दिल से ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप 180 बार करें। 
  • जब मंत्र का जाप पूरा हो जाए तो उसके बाद विष्णु भगवान और बुध ग्रह से हाथ जोड़कर अपनी जिंदगी के दुखों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें।
  • इस व्रत को आपको 21 या फिर 45 दिन तक करना होगा क्योंकि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंगें और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाएंगीं। 

कन्या राशि वालों के व्रत के फायदे 

कन्या राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? कन्या राशि वाले लोग जब बुध ग्रह का व्रत करते हैं तो तब उनके जीवन से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। घर में अच्छी शक्तियां आती हैं और बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं। 

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया कन्या राशि वाले लोगों को कौन सा व्रत करना चाहिए। अगर आपकी राशि कन्या है तो इस पोस्ट के माध्यम से आपको यह सारी जानकारी मिल जाएगी कि आपको कौन सा व्रत करना चाहिए और उसकी पूरी विधि क्या होती है। यदि आपको यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस लेख को दूसरे लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

Leave a Comment