धनु राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे धनु राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए। कई बार लोगों को यह पता नहीं होता कि वे अपनी जिंदगी की परेशानियों को दूर करने के लिए कौन से दिन का व्रत करें।

यही वजह है कि उपवास करने के बाद भी उनके कष्ट दूर नहीं होते। इसलिए बेहतर यही है कि हमेशा अपनी राशि के स्वामी की ही पूजा करनी चाहिए और उनका ही व्रत करना चाहिए।

अगर आप भी धनु राशि जातक हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें हम आपको बताएंगे धनु राशि वालों को कौन सा व्रत करना फायदेमंद है। ‌

धनु राशि वालों के लिए व्रत 

धनु राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? धनु राशि के लोगों का स्वामी ग्रह गुरु होता है। तो इसलिए इस राशि वालों को बृहस्पतिवार यानी कि गुरुवार के दिन का व्रत करना लाभदायक होता है। भगवान विष्णु को ही बृहस्पति भगवान भी कहा जाता है इसलिए यह व्रत उनको ही समर्पित होता है। 

धनु राशि वालों के व्रत की पूरी विधि

धनु राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? अपने जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए धनु राशि वालों को बृहस्पतिवार के दिन व्रत पूरी विधि विधान के साथ करना चाहिए। इसके लिए सारी विधि इस तरह से है – 

  • बृहस्पतिवार के दिन सुबह सवेरे उठकर स्नान कर लें।
  • अब भगवान विष्णु की प्रतिभा या फिर उनके चित्र को स्थापित करें। 
  • उसके बाद उन्हें पीला कपड़ा अर्पित करके उन्हें पीले ही फूल चढ़ा दें।
  • अब भगवान विष्णु को हल्दी गुड़ और चने का भोग लगा दें। फिर हल्दी और पानी को मिलाकर उसके मिश्रण से भगवान का अभिषेक भी करें।
  • उसके बाद फिर अपने हाथ में चने और गुड़ लेकर बृहस्पति देव की कथा का पूरा पाठ करें।
  • जब पाठ खत्म हो जाए तो उसके बाद विष्णु भगवान की आरती करें।
  • व्रत वाले दिन आपको भोजन के रूप में केवल फल ही खाने हैं। इसके अलावा नमक का सेवन बिलकुल न करें। 
  • बृहस्पतिवार का यह व्रत आपको लगातार 16 गुरुवार तक रखना है। ‌इस प्रकार से 17 वे गुरुवार को व्रत का उद्यापन करें। इस दिन आप हवन कर सकते हैं गरीबों को भोजन खिला सकते हैं और दान-दक्षिणा दे सकते हैं। 

धनु राशि वालों के व्रत के फायदे 

धनु राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? धनु राशि वाले जातक जब बृहस्पतिवार के दिन व्रत करते हैं तो उनके बिगड़े काम बनने लगते हैं। अगर किसी लड़की की शादी में परेशानी हो रही है तो उसकी शादी अच्छे घर में हो जाती है। ‌

इसके अलावा बृहस्पतिवार को उपवास करने के साथ-साथ जब भगवान बृहस्पति की पूजा की जाती है तो उस व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और धर्म की बढ़ोतरी होती है। 

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया धनु राशि के लोगों को कौन सा व्रत करना चाहिए। हमने आपको व्रत के बारे में बताने के अलावा यह भी बताया कि उपवास करने की पूरी विधि क्या होती है। हमें पूरी आशा है कि आपको यह सारी जानकारी जरूर उपयोगी लगी होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Leave a Comment