अच्छे इंसान पर शायरी (अच्छे इंसान के लिए शायरी)

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं अच्छे इंसान पर शायरी। हम हर दिन बहुत से लोगों से मिलते हैं जिनमें से कुछ लोग तो अच्छे होते हैं और कुछ बुरे होते हैं। ऐसे में जो अच्छे लोग होते हैं उन्हें हम हमेशा याद रखते हैं। अगर आप भी अच्छे इंसान पर शायरी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें। हम आपको आज बताएंगे अच्छे इंसान पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन शायरी जो आपके दिल को छू जाएगी।

अच्छे इंसान के लिए शायरी हिंदी में

अच्छे इंसान की होती है ये पहचान

वो अपने प्यारों के लिए कर देते हैं अपनी जान कुर्बान

अच्छे इंसान को सारे लोग दिलो जान से चाहते हैं

जो बुरे होते हैं उन्हें छोड़कर सभी रिश्ते चले जाते हैं

अच्छे इंसान की ये खूबी होती है कि वो दूसरों का कभी बुरा नहीं चाहते

अगर उनसे कभी कोई शिकवा करो तो वो उसे सुनकर भी कुछ बुरा नहीं सुनाते

आप बहुत अच्छे इंसान हो यही वजह है कि हमें आपसे प्यार है

आपकी अच्छाई देख कर हम बार-बार आपको चाहने पर मजबूर होते हैं

मुश्किल से मिलते हैं अब अच्छे इंसान

जो दोस्तों के लिए होते हैं उनकी शान

अच्छे इंसान हमेशा दूसरों का साथ निभाते हैं

आ जाए कोई मुसीबत तो वो कभी भी छोड़कर नहीं जाते हैं

एक बार भी वो जिसको अपना लेते हैं

उससे अपना रिश्ता जीवन भर निभाते हैं

जो लोग अच्छे काम करते हैं वो एक दिन अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं

बुरे लोगों की भीड़ को नजरअंदाज कर वो एक ना एक दिन रिश्तों की जान बन जाते हैं

कभी किसी से ना तो धर्म की बात करो और ना ही उसकी जाति की

जब आता है बुरा वक्त तो सब को जरूरत होती है एक अच्छे इंसान की

अब जिधर देखो उधर अच्छाई नजर नहीं आती

लोगों में अब पहले जैसी वफा नजर नहीं आती

लेकिन जो होते हैं अच्छे इंसान उनमें धोखाधड़ी नजर नहीं आती

जो अच्छे इंसान होते हैं वो दूसरों में हमेशा अच्छाई तलाशते हैं

और जो बुरे इंसान होते हैं वो दूसरों में सिर्फ बुराइयां ही तलाशते हैं

इस दुनिया में सिर्फ इंसान होना ही काफी नहीं होता

अच्छे इंसान और इंसानियत के बिना गुजारा नहीं होता

लोग ये जानने की कोशिश करते हैं कि कौन मुसलमान है और कौन हिंदू है

पर अफसोस किसी को ये दिखाई नहीं देता के किस के अंदर एक अच्छा इंसान है

जो अच्छा इंसान होता है उसकी एक खास और अलग पहचान होती है

किसी के साथ बुरा होता देखकर उसकी रूह कांप रही होती है

कुछ बुरे लोग भी अच्छे इंसान बनने का ढोंग करते हैं

अपने चेहरों पर पहनते हैं अच्छाई का नकाब और भोले भाले लोगों को चकमा देते हैं

तुम दुनिया में अपनी दूसरों से अलग बनाओ पहचान

जो भी तुम्हें देखे तो वो कहे कि वो जा रहा एक अच्छा इंसान  

आप हमेशा चलते रहो अच्छाई के रास्ते पर

जीत लो लोगों के दिल चलकर सच के रास्ते पर

जो होते हैं अच्छे लोग उनका होता है एक ये राज

बहुत शान से करते हैं वो लोगों के दिलों पर राज

किसी का दिल जब बन जाता है ईमानदार

तो तब वो नहीं रहता बिल्कुल भी बेईमान

क्योंकि तब वो बन जाता है एक अच्छा इंसान

अच्छे लोगों की पहचान उनके चेहरे से नहीं होती

उनकी पूरी पहचान उनके अच्छे व्यवहार से होती है

अच्छे इंसान की पहचान यही होती है

उसके दिल में सबके लिए प्रेम भावना होती है

अच्छा इंसान कभी भी दूसरों से अपना ताल्लुक अपने स्वार्थ और मतलब के लिए नहीं बनाता

टीचर, नेता या डॉक्टर बनने से पहले जरूरी है कि तुम एक अच्छे इंसान बनो

एक अच्छा इंसान अपने कपड़ों से नहीं बल्कि अपने व्यवहार से पहचाना जाता है

दुनिया में फरिश्ता बनना बहुत आसान है लेकिन

एक अच्छा इंसान बनना सबसे मुश्किल काम है

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post अच्छे इंसान पर शायरी। इस आर्टिकल में हमने आपके साथ बहुत ही उम्दा अच्छे इंसान पर शायरी शेयर की। हमें पूरी आशा है कि आपको अच्छे इंसान पर शायरी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो अच्छे इंसान पर शायरी ढूंढ रहे हैं।

Leave a Comment