शास्त्रों के अनुसार किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

सनातन धर्म में रुद्राक्ष का काफी विशेष महत्व है, पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सती के वियोग में जब भगवान शिव की आँखों से निकलने वाले अश्रु धरती पर गिरते ही रुद्राक्ष के वृक्ष के रूप में निर्मित हुए। वेदों और पुराणों में ऐसा कहा गया है कि रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति के जीवन की कई समस्याएँ समाप्त हो जाती है इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से यह जानने का प्रयास करेंगे कि किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए तो आइये इस लेख को पढ़ना प्रारम्भ करते है। 

रुद्राक्ष क्या है और ये कितने प्रकार के होते है?

जैसा कि आपको बताया गया रुद्राक्ष की उत्पत्ति माता सती के वियोग में डूबे भगवान शिव के नेत्रों से निकलने वाले अश्रु से हुई। ये अश्रु धरती पर गिरते ही रुद्राक्ष के वृक्षों के रूप में परिवर्तित होते गए। 

शास्त्रों में प्रमुखता से 14 प्रकार के रुद्राक्षों का वर्णन किया गया है, इनके नाम कुछ इस प्रकार है। 

  • एक मुखी रुद्राक्ष – इस रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है।
  • दो मुखी रुद्राक्ष – भगवान देवदेवेश्वर का प्रतीक दो मुखी रुद्राक्ष काफी फलदायक माना जाता है।
  • तीन मुखी रुद्राक्ष – इसे त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, और महेश का प्रतीक कहा गया है।
  • चार मुखी रुद्राक्ष – यह भगवान ब्रह्मा का प्रतीक है,वैसे तो यह रुद्राक्ष कोई भी धारण कर सकता है लेकिन किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए इसे जानने के बाद ही चार मुखी रूद्राक्ष धारण करें। 
  • पांच मुखी रुद्राक्ष – इसे भगवान महेश का प्रतीक माना जाता है।
  • छह मुखी रुद्राक्ष – यह रुद्राक्ष को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का प्रतीक माना जाता है।
  • सात मुखी रुद्राक्ष – इसे सप्तरिषि और देवी महालक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।
  • आठ मुखी रुद्राक्ष – यह भगवान शिव, देवी पार्वती, और भगवान श्री गणेश का प्रतीक है।
  • नौ मुखी रुद्राक्ष – इसे माँ दुर्गा का प्रतीक माना जाता है।
  • दस मुखी रुद्राक्ष – यह भगवान विष्णु का प्रतीक है।
  • ग्यारह मुखी रुद्राक्ष – इसे देवलोक के राजा भगवान इंद्र का प्रतीक माना जाता है।
  • बारह मुखी रुद्राक्ष – इसे भगवान सूर्य का प्रतीक माना जाता है।
  • तेरह मुखी रुद्राक्ष – इसे भगवान कामदेव का प्रतीक माना जाता है।
  • चौदह मुखी रुद्राक्ष – इसे भगवान हनुमान का प्रतीक माना जाता है।

किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए

किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? ज्योतिष शास्त्रों की माने तो व्यक्तियों को उनकी राशि के आधार पर ही रुदाक्ष धारण करना चाहिए इससे उन्हें सफलता प्राप्त करने में काफी मदद मिलती है आइये जानते है कि किन राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए। 

  • मेष राशि – इस राशि के लोगो के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष काफी फलदायक है। 
  • वृषभ राशि – छह मुखी रुद्राक्ष वृषभ राशि के लोगों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। 
  • मिथुन राशि – इस राशि के लोगो को चार मुखी रुद्राक्ष का धारण करना चाहिए। 
  • कर्क राशि – कर्क राशि के लिए दो मुखी रुद्राक्ष उत्तम है।
  • सिंह राशि – बारह मुखी रुद्राक्ष सिंह राशि के लिए काफी फलदायक है। 
  • कन्या राशि – चार मुखी रुद्राक्ष कन्या राशि के लोगो के लिए शुभ है। 
  • तुला राशि – तुला राशि के लोगो के लिए छह मुखी रुद्राक्ष पहनना शुभ है।
  • वृश्चिक राशि – इस राशि के लोगो के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना मंगल माना गया है।
  • धनु राशि – पंचमुखी रुद्राक्ष धनु राशि के लिए लोगो के लिए शुभ माना जाता है।
  • मकर राशि – सात मुखी रुद्राक्ष पहनने से शुभ फल होता है।
  • कुंभ राशि – सात मुखी रुद्राक्ष का धारण करना उपयुक्त होता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी शनि होते हैं।
  • मीन राशि – पंचमुखी रुद्राक्ष का धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

अब आपको यह ज्ञात हो गया होगा कि किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए आइये अब जानते है कि रुद्राक्ष धारण करने से क्या लाभ प्राप्त होते है। 

रुद्राक्ष धारण करने से होने वाले लाभ

रुद्राक्ष को धारण करने से आपको कुछ इस प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते है। 

  1. रुद्राक्ष का धारण करने से मन शांत रहता है और आत्मा को सुख की प्राप्ति होती है।
  2. इसे धारण करने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शरीर के रोगों का निवारण जल्द होता है।
  3. यह माना जाता है कि रुद्राक्ष का धारण करने से मन शांत रहता है और मन में किसी प्रकार का तनाव नहीं आता है। 
  4. रुद्राक्ष के धारण करने से धन लाभ होता है।
  5. इसे धारण करने से आप नकरात्मक ऊर्जा से खुद को बचा सकते है। 

किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

इस लेख में आपको विस्तार से इस विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई गयी है कृपया लेख को पूरा पढ़े। 

रुद्राक्ष के कितने प्रकार होते हैं?

रुद्राक्ष कई मुखों वाले होते है विभिन्न प्रकार के रुद्राक्ष का अपना महत्व और उपयोग होता है।

रुद्राक्ष का उपयोग कैसे किया जाता है?

रुद्राक्ष का उपयोग भक्ति, जप, ध्यान, और प्रार्थना में प्रयुक्त किया जाता है। 

रुद्राक्ष पहनने से क्या लाभ है?

इसे धारण करने के बाद व्यक्ति के जीवन की कई परेशानियां समाप्त होती है।

रुद्राक्ष कब न पहने?

सोते समय, शौच जाते समय, गर्भवती महिलाओं को व मांसहारी भोजन ग्रहण करते समय शरीर पर रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए। 

निष्कर्ष 

इस लेख में आपको यह जानकारी दी गयी कि किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए अतः यह लेख आपके मन में रुद्राक्ष से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर देने में सहायक साबित हुआ होगा और अगर आप आगे भी ऐसी ही रोचक जानकारियों से परिचित होते रहना चाहते है तो इस वेबसाइट को समय समय पर जरूर विजिट करते रहे। हम आगे भी आपको नई नई जानकारियां उपलब्ध कराते रहेंगे।

धन्यवाद !

Leave a Comment