12 राशियों का राशिफल - आज कातुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए

तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए। जब कोई इंसान अपनी राशि के अनुसार व्रत करता है तो तब उसके जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।

लेकिन अक्सर लोगों को पता नहीं होता कि उन्हें कौन सा व्रत करना चाहिए। इसीलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देंगें कि तुला राशि वाले जातकों के लिए कौन सा व्रत करना फायदेमंद होता है।

 

तुला राशि वालों के लिए व्रत

तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? तुला राशि के जातक होते हैं उन्हें चाहिए कि वो शुक्रवार का व्रत करें। तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह को माना गया है। यही वजह है कि शुक्रवार का व्रत करना तुला राशि वालों के लिए लाभदायक होता है। ‌

इस व्रत को मां संतोषी के लिए रखा जाता है और ऐसा माना गया है कि जो कोई भी इस व्रत को करता है उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। ‌‌

तुला राशि के जातकों के व्रत की पूरी विधि

तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? तुला राशि के लोग जब सच्चे मन से शुक्रवार का व्रत करते हैं तो तब उनकी जिंदगी की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस व्रत को सही विधि के साथ करना चाहिए। इसके लिए व्रत की पूरी विधि इस तरह से है –

  • शुक्रवार के व्रत की शुरुआत शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार से की जानी चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें की पितृ पक्ष में व्रत को शुरू न किया जाए। 
  • मां संतोषी के व्रत को करने के लिए सुबह सूरज निकलने से पहले उठ कर स्नान कर लें। 
  • उसके बाद फिर साफ कपड़े पहन कर अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर दें ताकि घर शुद्ध हो जाए।
  • अब माता संतोषी की मूर्ति या फिर चित्र के सामने एक कलश रख दें और उसके ऊपर कटोरी में गुड और चना भी रख दें। ‌
  • उसके बाद मां संतोषी के सामने घी का दीपक जला दें।
  • साथ ही मां को रोली, नारियल लाल चुनरी और फूल अर्पित करें।
  • फिर संतोषी माता की जय जयकार बोलने के बाद माता की कथा की शुरुआत करें।
  • जब कथा पूरी हो जाए तो तब आरती करने के बाद सभी लोगों को गुड़ और चने का प्रसाद बांट दें।
  • सबसे आखिर में कलश में भरे हुए पानी को पूरे घर में अलग-अलग जगह पर छिड़क दें। 
  • व्रत करने के बाद आपको खट्टी चीजें जैसे की खट्टा फल या फिर अचार बिल्कुल भी नहीं खाना है। व्रत वाले दिन गुड और चने का प्रसाद खाएं। ‌ साथ ही मीठे भोजन का सेवन करना सही रहता है और इस दिन नमक का सेवन न करें। 
  • इस तरह से आपको 16 शुक्रवार तक नियमित व्रत करना होगा।
  • साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार का यह व्रत आपको केवल अपने घर में ही करना होगा।

तुला राशि वाले जातकों के व्रत के फायदे 

तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? तुला राशि वाले जातक जब शुक्रवार के दिन व्रत करते हैं तो तब उनकी जिंदगी में बहुत सारे सुख आ जाते हैं। ‌इसके अलावा अगर कोई अविवाहित कन्या इस व्रत को करती है तो तब उन्हें एक अच्छा वर मिलता है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए। अगर आप तुला राशि जातक हैं तो आपके लिए हमारा आर्टिकल काफी लाभदायक रहा होगा। यदि आपको यह सारी जानकारी उपयोगी लगी हो तो इस पोस्ट को दूसरे लोगों के साथ शेयर करना ना भूलें।

- Advertisement -
Jiya
Jiya
मेरा नाम जिया है और में एक लेखक हु। मुझे लिखने का बहुत ही शौख है। मेने अभीतक कई आर्टिकल्स लिखे है जो वाचको को एक बेहद पसंद आते है। मेरी लिखावट और जानकारी सटीक होती है जिनसे वाचको तक एक सटीक जानकारी पहुँचती है।
Exclusive content
Latest article
More article