सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए। सिंह राशि एक बहुत ही महत्वपूर्ण राशि होती है लेकिन इस राशि के लोग थोड़े गुस्से वाले होते हैं।

इस वजह से इन्हें कई बार बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसे में अगर सिंह राशि के जातक उपवास करते हैं तो उनकी बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

अगर आप भी उपवास करके अपनी जिंदगी को सुख समृद्धि से भरना चाहते हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि के लोगों को कौन सा व्रत करना फायदेमंद रहता है। 

सिंह राशि वालों के लिए व्रत 

सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? सिंह राशि के लोगों को रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। जो सिंह राशि के जातक होते हैं उनका स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह होता है। ऐसे में सूर्य के बुरे प्रभाव की वजह से इस राशि वाले लोग अधिकतर गुस्से में ही देखे जाते हैं। इसके अलावा इनकी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां भी होती हैं।

अगर सिंह राशि वाले लोग रविवार के दिन व्रत करते हैं तो उससे उन्हें काफी फायदा होता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन होता है और इसीलिए जब कोई सिंह राशि जातक इस दिन उपवास करता है तो उसके जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

सिंह राशि वालों के व्रत की पूरी विधि

सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? सिंह राशि वालों को चाहिए कि वो अपनी जिंदगी से सूर्य के बुरे प्रभाव को खत्म करने के लिए रविवार के दिन पूरी विधि के साथ व्रत करें। इसके लिए उन्हें निम्नलिखित विधि के अनुसार अपना उपवास रखना होता है – 

  • सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ सुथरे कपड़े पहन लें।
  • अब भगवान सूर्य देव की प्रतिमा के सामने दीपक जला दें जो देसी घी से भरा हो।
  • अब सूर्य देवता को फूल और माला भी चढ़ा दें।
  • उसके बाद फिर एक लोटे में पानी भर लें और उसमें थोड़ी सी लाल रोली डाल दें। अब इस जल को सूर्य देव को चढ़ा दें।
  • जब सूर्य देव को जल अर्पित करें तो उसे समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप भी अवश्य करें। 
  • जब जल चढ़ा दें तो उसके बाद सूर्य आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ पढ़ें। 
  • उसके बाद सूर्य देवता के उपवास की कथा का पाठ भी करें। 
  • कथा पूरी करने के बाद सूर्य देव को फल का भोग लगाकर फिर आरती करें। 
  • जब शाम हो जाए तो एक बार फिर आपको सूर्य देव की प्रतिमा के सामने देसी घी से भरे हुए दीपक को जलाना है और उनकी आरती करनी है। 
  • व्रत वाले दिन आप बिना नमक का भोजन शाम के समय करें और भोजन करने से पहले सूर्य देव को भोग लगाना ना भूलें। 
  • दिन के समय भोजन न करें बल्कि फल खाएं। 

सिंह राशि वालों के व्रत के फायदे 

सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए? जब सिंह राशि वाले रविवार के दिन व्रत करते हैं तो उससे उनकी जिंदगी में हो रही बहुत सी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इतना ही नहीं रविवार का उपवास करने से सिंह राशि वाले जातकों की नौकरी में तरक्की होती है और वो अपने करियर में आगे बढ़ते हैं। नियमित रूप से रविवार के दिन व्रत रखने से सिंह राशि वालों को कभी भी पैसों की समस्या नहीं होती। 

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए। अगर आप सिंह राशि जातक हैं तो आपको अब अच्छे से समझ आ गया होगा कि आपको कौन से दिन का व्रत करना है और उपवास की पूरी विधि भी आपको समझ आ गई होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment